Sambhal Mosque Survey । सर्वे के दौरान भड़की हिंसा की आग में तीन लोगों की मौत, महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए गए

By एकता | Nov 24, 2024

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल मचा हुआ है। रविवार को एक टीम दूसरी बार मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान भीड़ ने उनपर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इससे माहौल और बिगड़ गया।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand में टैक्स फ्री हुई The Sabarmati Report, विक्रांत मेस्सी के साथ फिल्म के देखने के बाद CM Dhami ने की घोषणा

अधिकारी ने बताया कि दस लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने घरों की छत से पुलिस पर पथराव कर रही थीं। अधिकारी ने बताया कि 300 के करीब लोग मस्जिद के बाहर जमा हुए थे। इन्होंने पुलिस वालों को टारगेट किया।

इसे भी पढ़ें: संसद के शीतकालीन सत्र में अडानी मुद्दे पर चर्चा चाहती है Congress, सर्वदलीय बैठक में उठाई मांग

संभल में पथराव की घटना पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, 'पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

प्रमुख खबरें

BRICS में भारत की Diplomacy की तारीफ, South Korea के राजदूत बोले- मुश्किल दौर में बनी सहमति

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की

Devendra Fadnavis ने किया UWA Mumbai Campus का जिक्र, 3 छात्रों को मिलेगी 100% Scholarship

Love Horoscope For 18 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन