देवरिया में दो किशोर समेत तीन लोग सरयू नदी में डूबे, तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में सरयू नदी के गौरा घाट पर सोमवार की सुबह दुर्गा पूजा के लिए कलश भरने गए तीन किशोरों समेत चार लोग नदी में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी: पुलिस के अनुसार, एक किशोर को लोगों ने बचा लिया जबकि दो किशोर समेत तीन लापता हैं।

उन्होंने बताया कि सरयू नदी में कलश भरने के दौरान गांव के ही विवेक कुमार (19), रणजीत (16), शेखर (15), गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी गांगुली (15) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने गांगुली को तो बचा लिया, लेकिन विवेक, रणजीत और शेखर गहरे पानी में डूब गए। तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और बरहज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमन श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर तलाश शुरू की। अभी तक तीनों का पता नहीं चल पाया है।

सीओ श्रीवास्तव ने बताया कि दो किशोर समेत तीन के डूबने की सूचना है। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है जबकि अलावा एक किशोर को बचा लिया गया है।

प्रमुख खबरें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!

Karnataka Govt का बड़ा प्रशासनिक सुधार, Praja Seva Department से बदलेगा Governance Model