पटना में कार नहर में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

बिहार की राजधानी पटना के रानीतालाब इलाके में शनिवार को एक कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52), नीतू सिंह (35) और अष्टित्वा सिंह (10) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे सराय गांव में हुई। रानीतालाब थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ से एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में यात्रा कर रहे थे। चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन नहर में गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों का इलाज हो रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी