बगदाद के हवाई अड्डे के समीप तीन रॉकेट दागे, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में बुधवार तड़के हवाई अड्डे के सैन्य सेक्टर के समीप तीन कत्यूषा रॉकेट दागे गए, हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इराकी सेना ने यह जानकारी दी। यह हमला संसद सत्र से कुछ घंटे पहले हुआ। इस सत्र में नये नामित प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कादिमी की प्रस्तावित सरकार पर सदन में मत-विभाजन होना था। इराक सुरक्षाबलों को बाद में पता चला कि ये रॉकेट बगदाद के पश्चिम में अल बरकिया क्षेत्र के लॉचिंग पैड से दागे गये थे।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने नियमों के तहत अपनी पहचान बिना उजागर किये बताया कि पहला रॉकेट सैन्य हवाई अड्डे पर इराकी बलों के समीप आ गिरा, दूसरा कैंप क्रोपर के समीप जो कभी अमेरिकी निरूद्ध केंद्र था और तीसरा रॉकेट उस स्थान पर गिरा जहां अमेरिकी सैन्य बल रहते हैं। सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाये जाने से पहले कैंप क्रोपर जेल में ही रखा गया था। अमेरिका अतीत में ऐसे हमलों के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार ठहरा चुका है।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान