दिल्ली के तीन विद्यालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम तीन स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद शिक्षण संस्थान के परिसरों की गहन तलाशी ली गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई।

स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता जांच की।’’ उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त