Election Results: थमा दिल्ली का दंगल, अब गुजरात और हिमाचल पर सबकी निगाहें, गुरुवार को चुनावी नतीजों का दिन

By अंकित सिंह | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब सबकी निगाहें गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे गुरुवार को आएंगे। हिमाचल में एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं, गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुआ था। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक ही दिन आ रहे हैं। गुजरात में जहां आम आदमी पार्टी की एंट्री से चुनाव दिलचस्प हो गया। वहीं, हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। यही कारण है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों को लेकर लोगों में उत्सुकता साफ तौर पर देखी जा रही है। दोनों ही राज्यों में मतगणना को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गुजरात में भाजपा अपने 27 सालों के सत्ता को इस बार भी बचाने में कामयाब रहती है या फिर कोई बड़ा उलटफेर होता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में राज बदलेगा या रिवाज, यह भी देखने की बात है। 

 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Election Results | एमसीडी चुनाव में जीत से गदगद ‘आप’ ने किया बेहतर नागरिक सुविधाओं का वादा


गुजरात

गुजरात में 182 सीटें हैं। 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वहां चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा जबरदस्त तरीके से जीत रही है। यही कारण है कि भाजपा नेताओं में उत्साह जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। अगर भाजपा गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में बरकरार रहती है तो वह कहीं न कहीं पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के कारनामे के बराबर उपलब्धि हासिल कर लेगी। गुजरात में भाजपा की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदेश भी मजबूत होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहद मजबूत नजर आएगी। गुजरात में भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबरदस्त तरीके से चुनाव प्रचार किया था। इसके अलावा पार्टी के कई बड़े नेता प्रचार में मैदान पर उतरे थे। आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में अपनी ताल ठोकी है। देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात की जनता पार्टी को कितना सीट देती है। अब तक मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होता रहा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए भी गुजरात से बहुत उम्मीदें हैं। 


हिमाचल प्रदेश

बात हिमाचल की करें तो यहां पांच 5 सालों में सत्ता परिवर्तन होता रहा है। यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश को लेकर कांग्रेस में काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। वहीं, भाजपा दावा कर रही है कि  हिमाचल में रिवाज बदलेगा और जयराम ठाकुर एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। हिमाचल में भी पार्टी की ओर से जबरदस्त ताकत दिखाई गई थी। वहीं, कांग्रेस को भी हिमाचल से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। हिमाचल में ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर दिखा रहे हैं। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दोनों में से कोई दल जीते, लेकिन 2024 के लिए यह पहाड़ी राज्य बड़ा संकेत देगा। हिमाचल प्रदेश में चुनावी नतीजों को लेकर 68 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। 

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: AAP के नवनिर्वाचित पार्षदों ने बताया Delhi के लिए अपने काम का एजेंडा


आप ने एमसीडी में भाजपा का 15 साल का राज खत्म किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बुधवार को 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्डों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीटें हासिल कीं जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीटें आईं। एमसीडी चुनाव में जीत से खुश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिक सुविधाओं में सुधार का संकल्प व्यक्त किया और इसके लिये केंद्र तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘आशीर्वाद’ मांगा। इस बार तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। आप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय को ‘भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी’ से छुटकारा मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Haryana Political Crisis: अगर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो जेजेपी भाजपा सरकार के खिलाफ वोट करेगी, दुष्यंत चौटाला का ऐलान!!

Lok Sabha Elections 2024: अडानी-अंबानी से कांग्रेस को मिला कितना काला धन, क्यों गाली देना बंद कर दिया? पीएम मोदी ने तेलंगाना में कांग्रेस से पूछा सवाल

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन कर सकते हैं गृह प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त

Mayawati ने आकाश आनन्‍द को अपने उत्तराधिकारी और बसपा समन्वयक के दायित्‍वों से मुक्त किया