टाटा मोटर्स की टिएगो ने दो लाख की बिक्री का आंकड़ा पार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। वाहन बनाने वाली घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक श्रेणी में शुरूआती कार टिएगो की कुल दो लाख इकाइयों की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने अप्रैल, 2016 में इस कार को पेश किया था। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के अध्यक्ष मयंक पारीक ने बयान में कहा, ‘‘अपने उत्पादन के तीसरे साल में होने के बावजूद टिएगो उन कुछ हैचबैक मॉडलों में से एक है जिसकी बुकिंग में अभी भी सकारात्मक वृद्धि बनी हुई है।’’ टिएगो पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.0 का डीजल इंजन मिलता है। कार का ऑटोमेटिक वेरिएंट भी उपलब्ध है। टियागो 22 ट्रिम में उपलब्ध है, जिनकी किमत 4.20 लाख रूपए से 6.49 लाख  रूपए के बीच है। ये कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली के मुताबिक है। जल्द ही टाटा टियागो का फेसलिफ्ट वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत