टाइगर श्रॉफ ने खुद को दिया अपने जन्मदिन पर ये तोहफा, फैंस भी हुए खुश

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2021

2 मार्च के दिन अपने 31 वें जन्मदिन पर  बॉलावुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 की रिलीज़ की तारीख साझा की है। एक्शन स्टार ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया है। टाइगर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2014 की फिल्म हीरोपंती से की थी और अब अभिनेता इसके सीक्वल की रिलीज़ के लिए तैयार है।

टाइगर ने पोस्टर को साझा किया और लिखा, "मेरा पहला प्यार वापस आ गया है - एक्शन, थ्रिलर, जैसे पहले कभी नहीं हुआ था! चलो इसे एक साथ सिनेमाघरों में 3 दिसंबर की तारीख को देखते हैं।  

फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की  2014 की हिट फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है। टाइगर के साथ सीक्वल में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में होंगी। हीरोपंती 2 के फर्स्ट लुक पोस्टर्स का अनावरण फरवरी 2020 में किया गया था। ट्विटर पर  फिल्म के एक पोस्टर और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर के जॉन विक चैप्टर 3 के पोस्टर के बीच समानताएं नोट करके ट्रोल भी किया गया था।  हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, जिन्होंने टाइगर श्रॉफ की आखिरी रिलीज़, बागी 3 का भी निर्देशन किया था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं