पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघों कुनवा 70 पार, बाघिन टी-6 ने दिया चार नये शावकों को जन्म

By दिनेश शुक्ल | Mar 27, 2021

पन्‍ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में एक बार फिर बाघिन टी-6 ने चार शावकों को जन्म दिया है।  बाघ पुनःस्थापना  में बाघिन टी-6 का योगदान रहा है। उक्त बाघिन को पेंच टाईगर रिजर्व से 2014 में  यहाँ लाया गया था। जिसने हाल ही में चार शावकों को जन्म दिया है। इन चार शावकों सहित बाघिन टी-6 से 17 शावकों को जन्म दे चुकी है। जिसके बाद पन्ना टाइगर रिज़र्व में अब बाघों का कुनबा 70 के पार जा चुका है। अब यहाँ वयस्क और शवक मिलाकर 75 के लगभग टाइगर हो गए है। 

 

इसे भी पढ़ें: शहीद बादल सिंह को पत्नी और बेटे के साथ नागदा के लोगों ने दी अंतिम विदाई, बादल सिंह सियाचिन में हुए थे शहीद

फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिज़र्व उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी 2014 को पेंच टाइगर रिजर्व से पन्ना टाइगर रिज़र्व लाई गई बाघिन टी-6 ने अपने छठवें लिटर में 04 शावकों को जन्म दिया है। टी-6 के शावकों की पहली फोटो दिनांक 26 मार्च को प्राप्त हुई है। बाघ शावक की उम्र लगभग 2-3 माह है। टी-6 एवं शावक स्वस्थ्य हैं। टी-6 अब तक पन्ना टाइगर रिज़र्व को 17 बाघ शावक दे चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान पन्ना टाइग रिज़र्व में 13 शावकों का जन्म हो चुका है जो टाइगर रिज़र्व के लिए गर्व और खुशी की बात है। आने वाले दिनों में और बाघिनें भी शावकों को जन्म देने वाली है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा