महाराष्ट्र से लाई गई बाघिन को ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में छोड़ा जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2024

महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) से एक बाघिन को लाया गया है और उसे ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में छोड़ा जाएगा। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बाघिन को शनिवार सुबह टीएटीआर में पकड़ा गया। एसटीआर के ‘फील्ड डायरेक्टर’ प्रकाश चंद गोगिनेनी ने बताया कि बाघिन को रविवार रात सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य के अंदर एक बाड़े में छोड़ा जाएगा।

वन अधिकारियों ने बताया कि यह बाड़ा सिमिलिपाल दक्षिण प्रभाग के मुख्य क्षेत्र में बनाया गया है। बाघिन को सिमिलिपाल के मुख्य क्षेत्र में छोड़े जाने से पहले कम से कम एक से दो सप्ताह तक निगरानी के लिए बाड़े में रखा जाएगा। वर्तमान में ओडिशा में 30 बाघ हैं, जिनमें से 27 बाघ एसटीआर में हैं।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: अमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की विशेष छूट, कहा- समुद्र में फंसे स्टॉक को जल्द बाज़ार में लाएं

हमें माफ कर दो...बैकफुट पर आया ईरान, राष्ट्रपति ने किया साफ, पड़ोसी देशों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे

Bhanga Bengal से LPG Price तक, Mamata Banerjee ने खोला Central Govt के खिलाफ मोर्चा

Indian Ocean में बड़ा खेल! ईरान के डूबते जहाज के बीच भारत ने दूसरे को Kochi में क्यों दी एंट्री? जयशंकर ने खोला राज