मध्य प्रदेश में शिकारियों ने करंट लगाकर बाघिन का किया शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

सीधी (मप्र)|  मध्य प्रदेश के सीधी जिले के संजय बाघ अभयारण्य से लापता हुई एक बाघिन को सिंगरौली जिले में शिकारियों ने कथित तौर पर बिजली का झटका देकर मार डाला। मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

सिंह ने बताया कि बंजारी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह एक गड्ढे में बाघिन की खाल के छोटे-छोटे टुकड़े व बाल मिले और इससे थोड़ी दूर पर खून से सने जूट के दो बोरे व जली हुई कॉलर आई.डी. भी मिली।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपियों कि निशानदेही पर रविवार को बाघिन का क्षत-विक्षत शव गोपद नदी में गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के तहत शव का पंचनामा बनाकर अवशेषों की जांच के लिए नमूना हैदराबाद भेजा जाएगा। सिंह ने बताया कि बाघिन को करंट लगाकर मारे जाने के सबूत मिले हैं। शिकार करने वाले गिरोह में 12 लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: मप्र में बाल कांग्रेस का गठन, वास्तविक इतिहास बताया जाएगा : कांग्रेस

उन्होंने कहा कि गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिये सिंगरौली जिले के वन कर्मियों सहित पुलिस बल कि सहायता ली जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल

SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली याचिका पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा