अंबानी का एंटीलिया लेने चली थी TikToker, पाकिस्तानी दोस्त ने ही गोलियों से भून डाला

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2025

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 17 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सना के टिकटॉक पर 7.4 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे। ये वही लड़की है जब भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रहा था तो खुलेआम पाकिस्तान के लोगों को खुश करने के लिए। पाकिस्तान की सेना आसिम मुनीर को खुश करने के लिए भारत के खिलाफ वीडियो बनाती है। वो कहती थी कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के खिलाफ जो ऑपरेशन किया है, उसके बाद ऐसा लग रहा है कि हम अगला जन्मदिन दिल्ली में मनाएंगे। अंबानी के एंटीलिया में हमारी कोठी होगी। शाहरूख खान के बंगले का टॉप प्लोर हमारा होगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में शशि थरूर बनाम बिलावल भुट्टो, वाशिंगटन डीसी में भारत-पाकिस्तान डेलीगेशन का फेस ऑफ

हालांकि पाकिस्तान में इस तरह की वारदात की ये कोई पहली घटना नहीं है। टिकटॉक गर्ल हो या फिर सोशल मडिया इंफ्लूएंशर जो तेजी से उभर रही हो और खासकर लड़की हो तो उसकी जान ले ली गई हो। पिछले पांच महीनों में पाकिस्तान में महिला इन्फ्लुएंसर्स की हत्या का यह तीसरा मामला है। पुलिस के मुताबिक, सना घर पर अपनी आंटी के साथ थीं, उस वक्त मां-वाप और छोटा भाई घर पर नहीं थे, जव आरोपी मिलने आया। बातचीत के बाद उमर ने सना को दो गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप का कॉल और नरेंद्र सरेंडर... सीजफायर को लेकर मोदी पर राहुल गांधी का तीखा हमला, 1971 का किया जिक्र

कौन थी सना युसूफ

2 जून, 2008 को जन्मी सना यूसुफ़ पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के चित्राल में पली-बढ़ीं। वह एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी थीं और उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, संस्कृति और शिक्षा पर सामग्री साझा करने के लिए अपने स्वयं के मंच का इस्तेमाल किया, खासकर युवा दर्शकों के लिए। समय के साथ, उन्होंने एक मजबूत डिजिटल उपस्थिति बनाई, इंस्टाग्राम पर 500,000 से अधिक फ़ॉलोअर्स जुटाए। हालांकि उनके शुरुआती जीवन और शिक्षा के बारे में जानकारी सीमित है, लेकिन बताया जाता है कि सना मेडिकल की प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। उनके सोशल मीडिया कंटेंट में हास्य, प्रेरणा और चित्राली संस्कृति के प्रति गहरा प्रेम समाहित था।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

American Center हमले के दोषी Aftab Ansari की जेल कोठरी से 3 फोन और नकदी बरामद

Bollywood Wrap Up: सेलिना जेटली के आउटफिट पर बवाल से लेकर नेपाल त्रासदी पर बिग बी के दर्द तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

BJP-RSS की विचारधारा में है दलितों के प्रति नफरत, Jairam Ramesh का तीखा हमला