बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, घर से मच्छर भगाने के लिए करें ये आसान उपाय

By प्रिया मिश्रा | Oct 29, 2021

पिछले एक-दो महीने से देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार फैलने की खबरें सामने आ रही है। इस वर्ष 1000 से भी अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में डेंगू का प्रकोप चरम पर है। बता दें कि डेंगू मादा एडिस एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता हैं। डेंगू के लक्षण सामान्यत: संक्रमण होने के तीन से चौदह दिनों के भीतर दिखने लगते हैं। अगर तेज बुखार हो जिसमें लगातार सिरदर्द बना रहे। साथ ही उल्टी होने के अलावा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द बना रहे तो यह डेंगू बुखार हो सकता है। इसमें त्वचा पर लाल रंग के निशान भी पड़ जाते हैं। अगर बुखार की पहचान हो जाए और सही समय पर इलाज शुरू हो तो दो से सात दिनों के भीतर मरीज ठीक हो सकता है। डेंगू से बचने के लिए आपको घर में मच्छरों को आने से रपकने होगा। आज के इस लेख में हम आपको घर से मच्छर भगाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: दाँत दर्द से हैं परेशान तो आजमाएँ ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

नीम का तेल

नीम के तेल का प्रयोग करके भी मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप नीम के तेल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दिया कमरे में जला सकते हैं। आप पुदीने के पत्तों का रस भी शरीर पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से मच्छर दूर रहते हैं।


कपूर

कपूर का इस्तेमाल हम आमतौर पर पूजा में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कपूर का इस्तेमाल करके मच्छरों से भी छुटकारा पा  सकते हैं। इसके लिए बस कपूर को कमरे में जला कर रख दें और 10 मिनट के लिए खिड़की-दरवाजे बंद कर दें। ऐसा करने से सारे मच्छर भाग जाएंगे।


तुलसी 

तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही यह पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। इसके साथ ही तुलसी के पत्तों का रस शरीर पर लगाने से मच्छर नहीं काटते।

इसे भी पढ़ें: जूस पीने का भी होता है सही समय, जानिए इस लेख में

लैवेंडर

लैवेंडर एक बहुत ही अच्छा और खुशबूदार फूल है। आप लैवेंडर का इस्तेमाल मच्छरों को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। इस फूल की तेज खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लैवेंडर के तेल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं या पूरे कमरे में रूम फ्रेशनर की तरह छिड़क सकते हैं।


नींबू और लौंग

आप नींबू और लौंग के इस्तेमाल से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और इसके चारों तरफ लौंग खोसकर कमरे में रख दें। इस उपाय से मच्छर कमरे में नहीं आएँगे। 


लहसुन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले लहसुन से मच्छर से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, लहसुन की गंध  के कारण मच्छर दूर भागते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का रस अपने शरीर पर लगा सकते हैं या फिर लहसुन के रस का छिड़काव भी कर सकते हैं।


डेंगू से बचाव के लिए आपको इन बातों का भी ख्याल रखना चाहिए -  


चूंकि मच्छर पानी में अधिक पनपते हैं, इसलिए पानी को जमा होने से रोकें। घर या ऑफिस के आसपास पानी जमा न होने दें। अगर आपके घर के पास गड्ढे हैं तो उन्हें भर दें, या नालियां रूकी हुई हैं तो उन्हें तुरंत क्लीन करें। अगर उन्हें साफ करना मुमकिन नहीं है तो भी उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डाल दें। वहीं घर के अंदर भी पानी को जमा होने से रोकें। 


मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए आप खिड़की−दरवाजों पर महीन जाली लगवाएं और उस जाली वाले दरवाजे को बंद करके रखें। इससे आपके घर में हवा की आवाजाही तो होगी, लेकिन मच्छर अंदर नहीं आ पाएंगे। वहीं अगर घर के अंदर मच्छर आ गए हैं तो उन्हें दूर करने के लिए आप स्प्रे या कॉइल्स आदि की मदद भी ले सकती हैं। इसके अतिरिक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करना भी अच्छा विचार है।


अगर आप चाहते हैं कि डेंगू के मच्छर आपको ना काटें तो आप खुद को कवर करके रखें। मसलन, घर में भी फुल स्लीव्स कपड़ों का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा पैरों में जुराब आदि पहनी जा सकती है।


जब भी आप घर से बाहर निकलें तो मच्छर से बचाने वाली क्रीम को शरीर के खुले हिस्सों पर जरूर लगाएं। हालांकि आपको इसे कपड़ों के भीतर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। बस ओपन एरिया में इसका इस्तेमाल करें।

 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप

भारत ने खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की अधिकतम सीमा के लिए कड़े मानदंड अपनाए : सरकार

Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना