Kashmir में तिरंगे से हारा Terror, 15 August पर पहली बार इंटरनेट बंद नहीं रहा, रास्तों पर कंटीले तार नहीं लगे, लोगों ने खुलकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

By नीरज कुमार दुबे | Aug 16, 2023

कश्मीर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीनगर के 15 लाख निवासियों के लिए यह काफी हैरान करने वाला था कि उन्हें रास्तों पर कंटीली तारें या अवरोधक देखने को नहीं मिले जिन्हें कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के कारण लगाया जाता था। राष्ट्रध्वज लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बक्शी स्टेडियम में पहुंचे। यह 2003 के बाद से पहली बार था जब स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए स्टेडियम में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौके पर लोग खुश दिखे और उन्हें सेल्फी लेते हुए देखा गया। शहर में कई स्कूल सुबह-सुबह ध्वजारोहण समारोह के लिए खुले जबकि दुकानें भी खुली दिखायी दीं। इसके अलावा इंटरनेट या मोबाइल सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं था जिससे लोग बड़े खुश नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: जो कहते थे कि कश्मीर में तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा, वो जरा आज कश्मीर को देखें, हर युवा के हाथ में तिरंगा है और हर घर में तिरंगा लहरा रहा है

दूसरी ओर, परेड देखने आये लोगों का उत्साह भी गजब का था। कई लोगों ने कहा कि हम हम वर्षों से परेड देखने का इंतजार कर रहे थे। जब हमने सुना कि कोई भी स्टेडियम में प्रवेश कर सकता है तो इस बार आने का फैसला किया। हम आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि स्टेडियम में आने के लिए केवल वैध पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। इस ऐलान के बाद 15 अगस्त को सुबह से ही स्टेडियम के बाहर लाइनें लगनी शुरू हो गयी थीं। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं और क्या पुरुष, हर किसी के अंदर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने का जोश देखते ही बन रहा था।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!