TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए डेरेक ओ’ब्रायन समेत छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रवक्ता डेरेक ओ’ब्रायन समेत छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। अन्य उम्मीदवारों में डोला सेन, सुखेंदु शेखर राय, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाइक और साकेत गोखले शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल से उच्च सदन में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य ओ’ब्रायन, सेन, राय, सुष्मिता देव और शांता छेत्री का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Wrestling World Championship में Kajal Dhonchak का दबदबा, लगातार दूसरी बार जीता Gold, Tanu-Savita को Silver

BJP और JDS विधायकों ने Vidhana Soudha तक निकाला मार्च, मंत्री नागेंद्र का मांगा इस्तीफा

Cheeni Kum hai! एथनॉल का असर या त्योहारों का, अचानक क्यों आसमान छूने लगे चीनी के दाम? 10 लाइन में समझें पूरा मामला

Amit Shah ने Siliguri में कहा- बिना सुरक्षित सीमाओं के भारत नहीं रह सकता सुरक्षित