तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ ट्वीट को लेकर कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा, कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एक विवादित ट्वीट करने का आरोप लगाया और इस बात के लिए उनकी आलोचना की। विजयवर्गीय ने बनर्जी की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक आदिवासी गांव में खाना पकाती नजर आ रही हैं। विजयवर्गीय ने तस्वीर के साथ लिखा,‘‘ दीदी ने पहले ही वह काम करना शुरू कर दिया है जो उन्हें पांच महीने बाद करना होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: गजेंद्र सिंह शेखावत का तीखा हमला, कहा- तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ को ठगा 

उन्होंने कहा, ‘‘ कल्पना नहीं कर सकती कि कैलाश विजयवर्गीय के परिवार में महिलाओं को सम्मान की कमी का कैसे सामना करना पड़ रहा होगा।’’ पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने कहा, ‘‘ भाजपा ने अपना असली रंग एक बार फिर दिखा दिया है।....’’ हालांकि भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने विजयवर्गीय का बचाव किया और सवाल किया, ‘‘ कैसे खाना पकाना छोटा कार्य है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम