भाजपा से डरी हुई है TMC, शाह की रैली में लोगों को हिस्सा लेने से रोक रही: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की राज्य में हुई रैली में लोगों को शामिल होने से रोकने के प्रयास किए। पार्टी ने दावा किया कि वहां बदलाव की बयार बह रही है। 

 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ममता बनर्जी डरी हुई क्यों हैं? वह खुद को योद्धा बताती हैं जिन्होंने राज्य में वामपंथी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तो वह भाजपा से लड़ने में इतना क्यों डरी हुई हैं।’’ शाह ने मालदा में एक रैली को संबोधित किया। प्रसाद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ले जाने वाले वाहनों को सत्तारूढ़ दल ने रोका ताकि उन्हें रैली में हिस्सा लेने से रोका जा सके। 

 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना और निजी हित साधना है: अमित शाह

 

बनर्जी को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान और उससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं के राजनीतिक कार्यक्रमों को विफल करने के लिए कांग्रेस इस तरह के प्रयास करती रही है लेकिन हर कोई जानता है कि क्या हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी को जानना चाहिए। तब वह कांग्रेस में थीं। बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है।’’

 

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal