मेघालय में TMC बनी मुख्य विपक्षी पार्टी, कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक ममता के साथ

By अंकित सिंह | Nov 25, 2021

ममता बनर्जी भले ही दिल्ली में हैं और विपक्षी नेताओं से मुलाकात की तैयारी कर रही हैं। लेकिन उनकी पार्टी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर खुद की पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में है। इसकी शुरुआत पार्टी ने बंगाल के बाद त्रिपुरा और गोवा में कर दिया है। लेकिन अब पार्टी की नजर मेघालय पर भी है। यही कारण है कि मेघालय में तृणमूल कांग्रेस ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत पार्टी के 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही मेघालय में अब तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। 

इसे भी पढ़ें: मेघालय में कांग्रेस के 12 विधायकों ने दिया पार्टी को झटका, TMC कांग्रेस में होंगे शामिल

मुकुल संगमा की सबसे बड़ी नाराजगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विन्सेंट एच पाला की नियुक्ति को लेकर थी। पाला की नियुक्ति के बाद संगमा ने साफ तौर पर कह दिया था कि पार्टी ने यह निर्णय लेने से पहले उनसे मशविरा नहीं किया था। 2023 के मेघालय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लिए इससे बड़ा झटका माना जा सकता है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस अब मजबूती से राज्य में अपनी पकड़ बना सकती हैं। इन दिनों टीएमसी के विकल्पों पर गौर करने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम भी शिलांग में है। 

प्रमुख खबरें

Tennis के नए बादशाह Jannik Sinner, 350वीं जीत के साथ Federer-Nadal के Elite Club में शामिल

Assam Exit Polls खारिज! Akhil Gogoi का बड़ा दावा- Congress गठबंधन को मिलेंगी 70+ सीटें

Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल

शिवाजी के साक्षात अवतार दिख रहे हैं Riteish Deshmukh, RGV ने की राजा शिवाजी की तारीफ, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाया धमाल