टीएमसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में बकाया रोकने पर केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि राज्य के लोग ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के शिकार हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाली राशि रोक दी है। वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा पीएम केयर्स फंड की जांच को लेकर की गई टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा में प्रस्ताव पेश करने के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य को देय राशि जारी नहीं कर रही है। वहीं विपक्षी भाजपा ने कहा कि केंद्र ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं रोकी है बल्कि वह चाहता है कि उक्त धन का इस्तेमाल करने के दौरान ‘बड़े पैमाने पर हो रही चोरी रुके।’’

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से ‘सदन की गरिमा’ और सम्मान कम होता है और ऐसे कृत्यों से मुझे दुख होता है। मैं प्रत्येक सदस्य से सदन की मर्यादा बनाए रखने और अशोभनीय तरीके से व्यवहार न करने का आह्वान करता हूं। उन्होंने बहस के दौरान भाजपा विधायक हिरन चटर्जी द्वारा इस्तेमाल किए गए एक वाक्यांश को भी कार्यवाही से हटा दिया। विपक्ष की अनुपस्थिति में प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform