2024 लोकसभा की तैयारी में जुटी TMC, दिल्ली में विपक्ष के दिग्गज नेताओं से मिलेंगी ममता

By अंकित सिंह | Jul 15, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी आत्मविश्वास से भरपूर हैं। भले ही उन्हें नंदीग्राम में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनके नेतृत्व में उनकी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। पश्चिम बंगाल जीत के बाद अब ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनाव पर टिक गई है। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में ममता बनर्जी नजर आती हैं। ऐसे में ममता बनर्जी ने 2024 को ध्यान में रखकर अभी से ही तैयारियों की शुरुआत कर दी है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी जल्द ही दिल्ली दौरे पर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने शुभेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ ममता बनर्जी की चुनाव याचिका विचारार्थ स्वीकार की

ममता बनर्जी की ओर से हाल में ही भाजपा छोड़ तृणमूल में वापस लौटे मुकुल रॉय को इसको लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के दौरान ही शत्रुघ्न सिन्हा भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी भी रह सकते हैं। हाल में ही उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है। अभिषेक बैनर्जी पार्टी के विस्तार की योजनाओं पर भी काम करने की शुरुआत कर दी है। पश्चिम बंगाल में बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी का यह पहला दिल्ली दौरा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई