Alia Bhatt Saree Look: मॉर्डन लुक देने के लिए आलिया भट्ट की तरह स्टाइल करें साड़ी, मिलेगा गॉर्जियस लुक

By अनन्या मिश्रा | Feb 23, 2024

साड़ी पहनना हर लड़की और महिला को पसंद होती है। क्योंकि साड़ियों का फैशन ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। आजकल आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं कि किस तरह से साड़ी को वियर करना है। आप एक साड़ी को कई अलग-अलग तरीके से पहन सकती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी साड़ियों से प्यार जगजाहिर है। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर इवेंट में साड़ी पहने दिखाई देती है। आलिया भट्ट के ये एथनिक लुक्स काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं।

आलिया भट्ट की साड़ी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जिस तरह से साड़ी को पहना है, उसको डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला की सबसे बेस्ट कलेक्शन मानी जाती है। अबु जानी संदीप खोसला अक्सर इस तरह के प्रिंट के कपड़ों को हाइलाइट करते नजर आते हैं। आलिया भट्ट द्वारा पहनी गई इस साड़ी को काफी ज्यादा खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है। अजरक ब्लॉक प्रिंट का काम पूरी साड़ी में किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Dupatta Draping: फिश कट लहंगे के साथ इस तरह से स्टाइल करें दुपट्टा, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

लकड़ी के ब्लॉक द्वारा इस प्रिंट को तैयार किया जाता है। इस साड़ी में छोटे से लेकर बड़े हर एक प्रिंट का ख्याल रखा गया है। जिससे कि साड़ी का डिजाइन खराब न हो। वहीं इस साड़ी में कलर कॉम्बिनेशन को काफी अच्छे से मिक्स मैच किया गया है। इस साड़ी में रेड कलर साड़ी के साथ ब्लू और गोल्डन कलर को सिलेक्ट किया गया है। जिसके कारण आलिया की साड़ी खूबसूरती के साथ रॉयल लुक दे रही है।

ऐसे स्टाइल करें साड़ी

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जिस तरह से साड़ी को स्टाइल किया है, इसको अजरक ड्रेप कहा जाता है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज स्टाइल किया है। जैसे पहले के समय में महिलाएं पहनती थीं। वहीं इस साड़ी को सिंपल तरीके से ड्रेप किया गया है। वहीं इस लुक को मॉर्डन लुक देने के लिए पल्ला लंबा रखा है। जिससे कि यह दुपट्टे की तरह लगे। फिर इसको दूसरे कंधे पर पिन किया है। आप चाहें तो एक की जगह दो साड़ियों के इस्तेमाल से अपने लुक को इस तरह से स्टाइल कर सकती हैं। वहीं ऑफ शोल्डर ब्लाउज की जगह ट्यूब या कट स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।

लुक में एड करें ये चीजें

इस तरह की साड़ी के साथ थोड़े हैवी चेन इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं 

बालों को हल्का कर्ल कर पिन की मदद से सेट कर सकती हैं।

मेकअप को स्मोकी तरीके से अप्लाई कर सकती हैं।

साथ ही गले में चेन नेकलेस पहन सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार