International Highlights: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का दौर जारी, बाकी अन्य घटनाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 19, 2021

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। चीन की संसद से इस सप्ताह परिवार शिक्षा प्रोत्‍साहन कानून के एक मसौदे पर विचार करने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके तहत बच्चों के बुरे व्यव्हार के लिए माता-पिता को जवाबदेह ठहराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा की हालिया घटनाओं से क्षुब्ध मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उनका देश अब ‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है जहां सरकार अपने सियासी फायदे के लिये मज़हब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे हैं। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को...

 

बच्चे करेंगे खराब व्‍यवहार तो उनके मां-बाप को किया जाएगा दंडित, चीन की संसद में बन रहा कानून


चीन आए दिन अपने देश में नई-नई नीतियां लाता रहता है, या कानूनों में अपने फायदे के लिए जिनपिंग सरकार द्वारा बदलाव किए जाते हैं। इसी क्रम में अब चीन बच्चों के अपराध की सजा मां-बाप को देने की तैयारी में है। चीन की संसद से इस सप्ताह परिवार शिक्षा प्रोत्‍साहन कानून के एक मसौदे पर विचार करने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके तहत बच्चों के बुरे व्यव्हार के लिए माता-पिता को जवाबदेह ठहराया जाएगा। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अगर कानून पारित हो जाता है, तो माता-पिता को उनके बच्चों के दुर्व्यवहार करने के लिए दंडित किया जाएगा।


उत्तर कोरिया ने संभवत पनडुब्बी मिसाइल का परीक्षण किया : दक्षिण कोरिया


उत्तर कोरिया ने मंगलवार को समुद्र में कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे दक्षिण कोरियाई सेना ने पनडुब्बी से दागे जाने वाला हथियार बताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद यह उत्तर कोरियाई सेना द्वारा हथियारों के सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनों में से एक है। मिसाइल का परीक्षण ऐसे वक्त में हुआ जब कुछ घंटों पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर कूटनीति बहाल करने की अपनी पेशकश दोहरायी।


7 दिन हो गए हिन्दुओं पर हमले जारी हैं, मदरसे फैला रहे हैं नफरत और जिहादिस्तान बनता जा रहा बांग्लादेश?


बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा की हालिया घटनाओं से क्षुब्ध मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उनका देश अब ‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है जहां सरकार अपने सियासी फायदे के लिये मज़हब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिये धर्म का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस्लाम को राजधर्म बना दिया जिससे वहां हिंदुओं और बौद्धों की स्थिति दयनीय हो गई है।


रूस ने NATO गठबंधन से तोड़ा रिश्ता, क्यों लिया ये फैसला? आगे क्या बड़ा करने की है योजना


नाटो की रूसी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से नाराज होकर रूस ने इस गठबंधन से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। मॉस्को में रूस नाटो के सभी दफ्तर को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री ने नाटो के लिए अपने मिशन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। रूसी मिशन के आठ सदस्यों को निकालने के नाटो के फैसले के बाद रूस के विदेश मंत्री की तरफ से ये ऐलान किया गया है। रूस के विदेश मंत्री की तरफ से कहा गया कि मॉस्को में सभी ऑफिस बंद होंगे। जरूरी बात बेल्जियम में हमारे दूत से करे।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान में बंदूकधारी ने शिया मस्जिद में घुसकर छह नमाज़ियों की जान ली

India T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक पंड्या बनें उपकप्तान, केएल राहुल को जगह नहीं

ममता दीदी और भतीजे की विदाई अब सुनिश्चित है, अमित शाह बोले- मोदी सरकार सोनार बांग्ला के सपने को करेगी साकार

Blinken ने Israel यात्रा से पहले हमास पर युद्ध विराम के लिए नया प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बनाया