Tokyo Olympics 2020: सुतिर्था मुखर्जी टेबल टेनिस महिला एकल में हारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

तोक्यो। भारत की सुतिर्था मुखर्जी ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल के दूसरे दौर में सोमवार को यहां पुर्तगाल की फू यू से 0-4 से हार गयी। सुतिर्था किसी भी समय मुकाबले में नहीं दिखी और उन्होंने 23 मिनट तक चला यह मैच 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से गंवाया। भारतीय खिलाड़ी ने कई गलतियां की जिसका पुर्तगाली खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया। फू यू ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरू से आखिर तक दबदबा बनाये रखा।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा