टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू, इन खास जगहों से होकर गुजरेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरूवार को शुरू हो गई जो 23 जुलाई को तोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी। रिले की शुरूआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे। टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी। सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गई। उनके साथ 2011 विश्व कप के बाकी 14 सदस्य और कोच नारियो ससाकी भी थे। सभी ने सफेद ट्रैक सूट पहन रखे थे। कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

प्रमुख खबरें

Arnia Border पर Police का बड़ा एक्शन, Pakistan से जुड़े Drone नेटवर्क के 3 तस्कर पकड़े

यौन उत्पीड़न जांच तक विवेक भगत ने टाली अतिरिक्त DCP पदोन्नति, Delhi Police चीफ को लिखा पत्र

Public Mandate पचा नहीं पा रहे Rahul Gandhi, फैला रहे अराजकता, Delhi Protest पर BJP का पलटवार

ब्राजील चुनाव में छाया रहा ट्रंप फैक्टर, किसी उम्मीदवार को स्पष्ट जनादेश नहीं; 25 अक्टूबर को होगा अंतिम फैसला