टोक्यो पैरालिंपिक : भारत की सकीना खातून महिला पावरलिफ्टिंग इवेंट में 5वें स्थान पर रही

By रेनू तिवारी | Aug 27, 2021

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। भारत की पॉवरलिफ्टिर सकीना खातून ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालिंपिक में महिलाओं की पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा की शुरुआत में ही 90 किग्रा सफलतापूर्वक उठा लिया और पहला राउड जीत लिया। वह अपने दूसरे प्रयास में 93 किलोग्राम उठाने में विफल रही, लेकिन उनका तीसरा प्रयास सफल रहा क्योंकि वह मिस्र, चीन और ग्रेट ब्रिटेन के भारोत्तोलकों के साथ क्रमशः 120 किग्रा, 112 किग्रा और 107 किग्रा भारोत्तोलन के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पेडलर भावना पटेल ने ओलिवेरिया को हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

इससे पहले दिन में, भारतीय पैडलर भावनाबेन पटेल ने महिला एकल टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भाविनाबेन ने जॉयस डी ओलिविएरा को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

इसे भी पढ़ें: युनिसेफ भारत को कोविड टीकाकरण के लिये 16 करोड़ सीरिंज उपलब्ध करायेगा

 

भाविनाबेन पटेल पैरालम्पिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई जिन्होंने तोक्यो खेलों में महिला एकल क्लास 4 वर्ग में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को हराया। भारत की 34 वर्षीय पटेल ने अंतिम 16 मुकाबले में 12 . 10, 13 . 11, 11 . 6 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच से होगा। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा ,‘‘ मेरे कोच ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी के शरीर के पास खेलो और मैने वही किया। अगले दौर में मुकाबला दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी से है और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’ इससे पहले भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल दोनों ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गई। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास