दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेसवे पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किस गाड़ी पर लगेगा कितना टोल

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज से आपको यात्रा के दौरान टोल टैक्स देना होगा। इस मार्ग पर बहुत समय से टोल शुरू किए जाने की बात की जा रही थी। आखिरकार आज से एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स शुरू हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।

एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर के आधार पर की जाएगी। सॉफ्टवेयर यह पता करने में सक्षम होगा कि वाहन ने कहां से प्रवेश किया था और कहां उसका निकास हो रहा है। उसी आधार पर फास्टटैग खाते से टोल कटेगा। इस पूरे एक्सप्रेस-वे पर किसी भी हिस्से में कैश लेन नहीं है। सभी लाइन पर फास्टैग से ही प्रवेश व निकास होगा। टोल वसूली शुरू होने के साथ मासिक पास बनाने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। मासिक पास के नियम के मुताबिक यात्रा करने वालों को दो तिहाई टोल देना होगा।  जो लोग दिल्ली से डासना के बीच कहीं से भी प्रवेश करते हैं या कहीं भी निकास करते हैं तो उन्हें टोल नहीं देना होगा। यह उनके लिए लाभदायक हो जाएगा जो किसी अन्य मार्ग से आकर या जाकर इस हिस्से का इस्तेमाल करेंगे।

इस प्रकार रहेंगी टोल की दरें

वाहन के प्रकार भोजपुर रसूलपुर सीकरोड डासना डूंडाहेड़ा इंदिरापुरम सराय कालेखां

हल्की निजी वाहन 25 50,70, 85, 105, 155

हल्के वाणिज्यिक वाहन 40 80 110 135 165 245

बस ट्रक दो एक्सल 80 175 230 280 350 520

तीन एक्सल वाहन 90 190 255 305 385 565

चार से छह एक्सल वाहन 125 270 365 440 550 815

नोट: यह दरें मेरठ के काशी टोल प्लाजा से प्रवेश करने और बाकी गेट के निकास के कर्म के आधार पर लिखी गई हैं। इसी तरह दिल्ली से वापसी पर भी टोल टैक्स की दरें लागू होंगी।

प्रमुख खबरें

सर्जरी के बाद Pope Leo XIV की सेहत सुधरी, अस्पताल से Vladimir Putin से की बातचीत

पूर्वी UP में Income Tax Department की बड़ी कार्रवाई, 9141 संदिग्ध लेन-देन पर नोटिस

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए