Sawan 2023: कल है सावन की शिवरात्रि, ऐसे करें पूजा और जलाभिषेक... मिलेगी भगवान शिव की विशेष कृपा

By रितिका कमठान | Jul 14, 2023

सावन शिवरात्रि व्रत इस बार 15 जुलाई 2023 को है। सावन के महीने में खासतौर से शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक करने और पूजन करने का खास महत्व होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने का खास महत्व होता है।

बता दें कि सावन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई 2023 रात 08.32 से शुरू होगी और ये तिथि 16 जुलाई 2023 रात 10.08 को समाप्त होगी। वहीं भगवान शिव की पूजा करने के लिए निशिता काल मुहूर्त 16 जुलाई 2023 प्रात: 12.07 से प्रात: 12.48 बजे तक होगा। इसके बाद 16 जुलाई को ही पारण किया जाएगा। इस शिवरात्रि का व्रत दोपहर 03.54 मिनट खोला जा सकता है।

इस बार बन रहा शुभ संयोग

इस वर्ष सावन के महीने में शुभ संयोग भी बन रहे है। सावन शिवरात्रि के मौके पर ध्रुव और वृद्धि का संयोग भी बन रहा है। इस शुभ संयोग में भगवान शिव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा इस मौके पर जरुर करनी चाहिए।

इन सामग्री से करें पूजन

भगवान शिव वैसे तो सिर्फ जल से भी प्रसन्न हो जाते है। मगर शिवजी की खास कृपा प्राप्त करने के लिए गंगाजल, जल, दूध दही, शुद्ध देशी घी, शहद, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, आम्र मंजरी, जौ की बालें, पुष्प, पूजा के बर्तन, कुशासन, मदार पुष्प, पंच मिष्ठान्न, बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, गुलाल, अबीर, भस्म, सफेद चंदन,  पंच फल, दक्षिणा,  गन्ने का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव जी और मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री का भी उपयोग करना चाहिए। इन सभी से भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करना चाहिए।

जानिए सावन शिवरात्रि का महत्व

सावन के महीने की शुरुआत ही कांवड़ यात्रा के साथ होती है। सावन की शिवरात्रि पर ही ये कांवड़ यात्रा का समापन होता है। इस यात्रा के दौरान कांवड़िए पैदल यात्रा कर आते हैं और भगवान शिव पर गंगाजल अर्पित करेंगे। भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करने से विशेष कृपा मिलती है। ऐसा करने से श्रद्धालुओं के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनचाहा फल मिलता है। 

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल