By रेनू तिवारी | Sep 17, 2026
Top 10 Breaking News 17 September 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
साइबर सिटी गुरुग्राम में स्वास्थ्य और सौंदर्य (वेलनेस) सेवाओं के नाम पर अवैध गतिविधियों का संचालन करने वाले एक बड़े नेटवर्क पर प्रशासन का शिकंजा कसा है। गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री (सीएम) उड़न दस्ते की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-19 स्थित 'रास वेलनेस स्पा' पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान देहव्यापार में लिप्त कुल 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
Donald Trump के 'टैरिफ बम' पर भारत का करारा जवाब! MEA की दहाड़- एक अरब चालीस करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा से रत्ती भर समझौता नहीं!
अमेरिकी कांग्रेस में 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट' के पारित होने के बाद भारत सरकार ने कड़ा, संतुलित और बेहद स्पष्ट रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिकी संसद के इस नए विधायी घटनाक्रम का गहराई से संज्ञान लिया है और वाशिंगटन में चल रही आगे की गतिविधियों पर बारीक नजर रखी जा रही है।
Disha Salian Death Case | सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर के पिता ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का लीगल नोटिस
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (UBT) के प्रमुख नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी (SP) नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। सतीश सालियन का आरोप है कि इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बेटी के लिए न्याय मांगने की उनकी कानूनी लड़ाई को "राजनीति से प्रेरित" बताकर उनके चरित्र और प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
Prabhasakshi NewsRoom: इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...
देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मना रहा है, देशभर में उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को याद किया जा रहा है। लेकिन इन उत्सवों के बीच कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अगले पड़ाव की तैयारी भी कर ली है। जन्मदिन के उल्लास के बीच ही उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज को और धार देने, मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने और आगामी प्राथमिकताओं की दिशा तय करने के लिए 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर की रूपरेखा तैयार कर दी है। यानी जिस दिन देश प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव मना रहा है, उसी समय कर्मयोगी मोदी भविष्य के भारत की नीतियों और शासन की अगली गति पर मंथन की तैयारी में जुटे हैं।
BRICS नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाना भारत में दुनिया के अटूट भरोसे का प्रमाण: SEMICON इंडिया में बोले PM मोदी
अपने 76वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में आयोजित SEMICON इंडिया 2026 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बढ़ती वैश्विक साख, आर्थिक मजबूती और तकनीकी प्रगति का एक मजबूत खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न 2026 BRICS शिखर सम्मेलन में 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को सर्वसम्मति से अपनाया जाना इस बात का स्पष्ट सबूत है कि वैश्विक मंच पर भारत के प्रति दुनिया का भरोसा किस तेज़ी से बढ़ रहा है।
'चायवाले' पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे भारत में जहाँ भाजपा द्वारा बड़े पैमाने पर 'सेवा संकल्प अभियान' और 'आशीर्वाद का दीया' जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं बिहार के कटिहार ज़िले से जन-स्नेह का एक बेहद भावुक और अनोखा नज़ारा सामने आया है। कटिहार के मेडिकल कॉलेज मोड़ पर एक छोटी सी चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज़ में मनाते हुए स्थानीय लोगों को 76 कप मुफ्त चाय पिलाई और अपने प्रेरणास्रोत की लंबी उम्र तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
PM Narendra Modi के 76वें Birthday पर Rahul Gandhi समेत दिग्गजों ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 साल के हो गए। सभी पार्टियों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, वहीं कुछ लोगों ने इस मौके पर उनकी सरकार और राजनीतिक कामकाज पर अपनी राय भी रखी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना संदेश संक्षिप्त रखा। गांधी ने X पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' को 262-159 के अंतर से मंज़ूरी दे दी है। सीनेट से पहले ही पारित हो चुका यह ऐतिहासिक बिल अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। यह कानून राष्ट्रपति को रूसी तेल व गैस खरीदने वाले देशों पर भारी Secondary Tariffs लगाने का विशेषाधिकार प्रदान करता है। गौरतलब है कि 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026', जिसे पिछले महीने US सीनेट ने पास किया था, उसे हाउस ने 262-159 वोटों से मंज़ूरी दे दी है और अब यह कानून बनने के लिए ट्रंप के पास जाएगा।
US Contracted Vessel Hit Iran | होर्मुज जलडमरूमध्य में महासंग्राम! ईरान ने US जहाज पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, अमेरिकी कर्मी घायल
मध्य पूर्व में जारी रणनीतिक टकराव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास एक बड़ी समुद्री घटना सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी सैन्य बलों ने एक US-अनुबंधित (US-contracted) वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इस हमले में जहाज पर सवार कई कर्मी घायल हो गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इस रणनीतिक समुद्री मार्ग में वाशिंगटन और तेहरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है।