Top 10 Breaking News 2 June 2026 | CBSE OSM Portal Controversy | Bangladesh Infiltration | Illegal Immigrants | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2026

Breaking News 2 June 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता के. अन्नामलाई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा बेहद तेज़ है कि अन्नामलाई बीजेपी से अलग होने की गंभीर योजना बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी भविष्य की राह और फैसलों से उन्हें अवगत करा सकते हैं। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अन्नामलाई अब किसी के अधीन रहने के बजाय एक स्वतंत्र राजनीतिक रास्ता चुनने की तैयारी में हैं, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी औपचारिक (Official) घोषणा नहीं की गई है।

TMC में बड़ी बगावत की आहट! Mamata Banerjee के खिलाफ 'असली तृणमूल' गुट सक्रिय, क्या बंगाल में दोहराया जाएगा महाराष्ट्र का खेल?

पश्चिम बंगाल चुनावों में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सुलग रही असंतोष की चिंगारी अब एक बड़े राजनीतिक संकट में बदलती दिख रही है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा निष्कासित किए गए विधायकों ने अब पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की सरगर्मी तेज हो गई है कि क्या पश्चिम बंगाल में भी महाराष्ट्र जैसा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है? पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और आंतरिक कलह के बीच, बागी नेता अब ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती देने के लिए गुप्त रणनीतियाँ तैयार कर रहे हैं।

महाराष्ट्र की Ladki Bahin Yojana के लिए 16 हजार पुरुष बनें महिला! लाखों अपात्रों को मिल रहा था लाभ

महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी और लोकप्रिय कल्याणकारी योजना, 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। एक आंतरिक ऑडिट और समीक्षा रिपोर्ट के बाद हुए खुलासे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सत्यापन (Verification) प्रक्रिया के दौरान लाखों ऐसे लाभार्थी पाए गए हैं, जो योजना के तय मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं या जिनकी पात्रता पूरी तरह संदिग्ध है।  सबसे चौंकाने वाले दावों में से एक यह है कि लगभग 16,000 आवेदक पुरुष थे, जिन्होंने कथित तौर पर इस योजना का लाभ उठाने के लिए खुद को महिला के रूप में पंजीकृत कराया था।

CBSE OSM Portal Controversy | केंद्र ने COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट देने पर बोर्ड से मांगी रिपोर्ट, जांच के घेरे में 'ब्लैकलिस्ट' क्लॉज का हटना

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब देश के शिक्षा मंत्रालय तक पहुँच गया है। शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए CBSE से सर्विस प्रोवाइडर कंपनी COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने बोर्ड से पूरी टेंडर प्रक्रिया का लेखा-जोखा मांगा है। इसमें पूछा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट देते समय किन प्रक्रियाओं का पालन किया गया और इस निर्णय प्रक्रिया में कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे। मंत्रालय पहले ही टेंडर से जुड़े कुछ शुरुआती दस्तावेज जुटा चुका है। इस समीक्षा का उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि सर्विस प्रोवाइडर के चयन के दौरान सभी निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। अधिकारियों से टेंडर प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत रिकॉर्ड और दस्तावेज जमा करने की उम्मीद है।

'सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं', दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान

शनिवार रात दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक पांच-मंजिला इमारत ढहने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने कई परिवारों को उम्र भर का गम दिया है, लेकिन इनमें एक नाम ऐसा भी है जिसकी शहादत पर पूरा छात्र समुदाय आंसू बहा रहा है। वह नाम है 'पार्वती ओझा' का, जो हादसे के वक्त खुद भागने के बजाय वहां मौजूद छात्रों की जान बचा रही थीं। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली पार्वती पिछले दो दशकों से दिल्ली में रह रही थीं। वह ढही हुई इमारत के ठीक बगल में एक छोटी सी कैंटीन चलाती थीं। घर से दूर दिल्ली में पढ़ाई या नौकरी की तलाश में आए अनगिनत युवाओं के लिए वह सिर्फ एक कैंटीन मालकिन नहीं, बल्कि एक माँ जैसी थीं, जो उन्हें न सिर्फ किफायती खाना खिलाती थीं बल्कि सुख-दुख में उनका संबल भी बनती थीं।

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के 'हाइड्रोपोनिक' गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर एयरपोर्ट) पर सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ₹19 करोड़ से अधिक मूल्य का उच्च क्षमता वाला 'हाइड्रोपोनिक' गांजा जब्त किया गया है। इस मामले में थाईलैंड के छह नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएँ शामिल हैं। कस्टम और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का खुलासा करते हुए यह जानकारी साझा की।

फोन पर Donald Trump ने की Netanyahu से की गालियां देकर बात! धमकी दी और कहा- 'अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई एक बेहद असाधारण और तीखी बातचीत का खुलासा हुआ है। Axios की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में इजरायल के बढ़ते सैन्य अभियान से नाराज राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर गुस्सा निकाला और बातचीत के दौरान अपशब्दों (गालियों) का भी इस्तेमाल किया। यह टकराव तब हुआ जब वाशिंगटन, ईरान के साथ चल रही अपनी बेहद संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत को बचाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें इजरायली हमले लगातार बाधा बन रहे थे।

US Operation Checkmate | अमेरिका में 'ऑपरेशन चेकमेट' के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे और वाणिज्यिक ट्रक चालक (Commercial Truck Driver) के तौर पर काम कर रहे करीब 30 भारतीय नागरिकों को एक बड़े संघीय अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को जल्द ही अमेरिका से निर्वासित (Deport) किया जाएगा। यह कार्रवाई अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चेकमेट’ (Operation Checkmate) के तहत की गई है। CBP द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, एरिजोना में युमा सेक्टर के सीमा गश्त एजेंटों ने 11 से 15 मई के दौरान इस विशेष अभियान को अंजाम दिया।

PoK के युवक ने प्यार के लिए पार कर दी LOC! सतर्क जवानों ने दबोचा, भारतीय प्रेमिका बोली मेरे प्रेमी को छोड़ दो

सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत की एक कहानी ने उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लिया, जब प्यार और नए जीवन की उम्मीद में एक 22 वर्षीय युवक ने सरहद की तमाम बंदिशें लांघने का फैसला कर लिया। मुजफ्फराबाद से उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर तक का यह सफर सिर्फ सीमाएं पार करने का नहीं, बल्कि तनाव, तन्हाई और रिश्तों के बोझ से भागकर अपने प्यार तक पहुंचने की कोशिश का भी था। हालांकि, उसकी यह रोमांटिक और जोखिमभरी कोशिश एलओसी पर तैनात सतर्क जवानों के सामने आकर थम गई।

इस तरह सीमा पार धकेले जा रहे Bangladeshi Infiltrators, बंगाल की धरती से तेजी से कम होते जा रहे हैं घुसपैठिये

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से लेकर उत्तर 24 परगना तक और दिल्ली से लेकर असम तक अब एक ही संदेश गूंज रहा है कि भारत अब घुसपैठियों की शरणस्थली नहीं बनेगा। बंगाल की धरती पर वर्षों से जिस अवैध घुसपैठ को राजनीतिक संरक्षण देकर वोट बैंक की खेती की गई, अब उस पर निर्णायक प्रहार शुरू हो चुका है। मुर्शिदाबाद के रानीनगर सीमा बिंदु से सत्रह बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा जाना भारत की सुरक्षा और अस्मिता की रक्षा के प्रति कठोर संकल्प का प्रमाण है।

प्रमुख खबरें

BJP को Paper Leak से नहीं, चर्चा से दिक्कत... Arvind Kejriwal का सरकार पर बड़ा हमला

अब पावागढ़ होगा फाजिलनगर का नाम, कुशीनगर में CM Yogi की हुंकार, मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए

BJP से Annamalai का इस्तीफा, Amit Shah से मुलाकात पर निगाहें, क्या होगा अगला कदम?

Kedarnath Mystery: क्यों त्रिभुजाकार है केदारनाथ का शिवलिंग? पांडवों से जुड़ी है ये पौराणिक कथा