Top 10 Breaking News 27 May 2026 | PM Modi Shares Tips for the Summer | Why Monsoon Delay | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

By रेनू तिवारी | May 27, 2026

Breaking News 27 May 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 27 मई को नागरिकों से अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और सामुदायिक देखभाल पर जोर देने को भी कहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को सलाह दी कि वे घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ जितनी संभव हो उतनी सावधानियां बरतें।

Monsoon Delay 2026 | केरल में मॉनसून आने में क्यों हुई देरी? जानिए बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का पूरा गणित

तपती और झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए एक मायूस करने वाली खबर है। भारत का दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून (South-West Monsoon), जिसके इस साल तय समय से पहले यानी 26 मई 2026 को केरल पहुंचने का अनुमान था, अब कछुए की चाल चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान को अपडेट करते हुए कहा है कि अब केरल में मॉनसून की पहली फुहार 2 से 4 जून के बीच पहुंच सकती है। भीषण हीटवेव (Heatwave) का सामना कर रहे भारत के लिए यह इंतजार अब और लंबा हो गया है।

लद्दाख के LG Vinay Kumar Saxena की सोनम वांगचुक को सख्त चेतावनी, कहा- 'गुमराह करने वाले और भड़काऊ नैरेटिव' से माहौल खराब न करें

लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार (26 मई 2026) को राजभवन में प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो से एक अहम मुलाकात की। यह मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के साथ हुई हालिया "रचनात्मक बातचीत" के ठीक बाद हुई है। हालांकि, इस 'खुली बातचीत' के दौरान उपराज्यपाल ने वांगचुक को क्षेत्र में "गुमराह करने वाला नैरेटिव" फैलाने और सार्वजनिक चर्चा का माहौल खराब करने के खिलाफ सख्त लहजे में चेताया है। सक्सेना ने जोर देकर कहा कि लद्दाख में राजनीतिक बातचीत और चल रही विकास योजनाओं, दोनों के संबंध में सकारात्मक माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Kerala: Padmanabhaswamy Temple में सुरक्षा में बड़ी चूक: करोड़ों के सोने और हीरे के आभूषण गायब, DGP की रिपोर्ट से हड़कंप

दुनिया के सबसे अमीर और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक, केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर (Sree Padmanabhaswamy Temple) से सोने और हीरे के बेशकीमती आभूषणों के गायब होने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संदिग्ध घटना ने पूरे केरल सहित देश भर के श्रद्धालुओं को गहरी चिंता में डाल दिया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा गृह सचिव को सौंपी गई एक विस्तृत खुफिया रिपोर्ट ने मंदिर के अनमोल खजानों की सुरक्षा और प्रबंधन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

West Bengal में महा-उलटफेर का दावा! BJP सांसद का विस्फोट- 'TMC के 50 विधायक और 20 सांसद हमारे संपर्क में, हरी झंडी का इंतजार'

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सौमित्र खान ने बुधवार (27 मई 2026) को एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लगभग 50 विधायक और 20 सांसद पार्टी नेतृत्व से बेहद नाखुश हैं। खान के मुताबिक, यदि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व हरी झंडी दे देता है, तो ये सभी नेता तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सांसद सौमित्र खान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अगर बीजेपी नेतृत्व एक बार अनुमति दे दे, तो टीएमसी एक राजनीतिक ताकत के रूप में खत्म हो जाएगी। हर कोई पार्टी छोड़ने को आमादा है।"

Supreme Court verdict on SIR | चुनाव आयोग को बड़ी राहत! विशेष गहन संशोधन (SIR) को बताया कानूनी रूप से मान्य, विपक्ष को झटका

देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को सुप्रीम कोर्ट से एक बहुत बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने बुधवार (27 मई 2026) को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) की प्रक्रिया को "कानूनी रूप से मान्य" ठहराया है। अदालत ने साफ कहा कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यता को मजबूत करती है, इसमें कोई रुकावट पैदा नहीं करती। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब महज तीन दिन बाद, यानी 30 मई 2026 से 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत होने जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटने का मतलब नागरिकता का अंत नहीं, चुनाव आयोग के अधिकार पर रखी शर्त

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (27 मई 2026) को मतदाता सूची (Voter List) संशोधन मामले में एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत देने वाला स्पष्टीकरण जारी किया है। शीर्ष अदालत ने साफ किया है कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से किसी का नाम हटाए जाने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसकी नागरिकता खत्म हो गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने SIR की कानूनी वैधता को बरकरार रखते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के तहत की गई जांच का दायरा केवल चुनावों में भागीदारी तक ही सीमित है, इसका किसी की नागरिकता तय करने से कोई लेना-देना नहीं है।

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI का बड़ा एक्शन, लातूर के डॉक्टर और पुणे के कोचिंग टीचर समेत 2 और गिरफ्तार

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के कथित पेपर लीक मामले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई तेज होती जा रही है। बुधवार (27 मई 2026) को सीबीआई ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में लातूर का एक डॉक्टर और पुणे के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान का फिजिक्स टीचर शामिल है। इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही NEET UG पेपर लीक घोटाले में अब तक सलाखों के पीछे पहुंचने वाले आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

Bengaluru Ebola Virus Alert | बेंगलुरु में इबोला वायरल का प्रकोप! एयरपोर्ट पर उतरी युगांडा की महिला आइसोलेट, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैंपल

अफ्रीकी देशों में पैर पसार रहे इबोला वायरस को लेकर दुनिया भर में बढ़े अलर्ट के बीच बेंगलुरु में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। शनिवार (23 मई 2026) को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उतरने के बाद युगांडा की एक 28 वर्षीय महिला को तुरंत आइसोलेशन में रख दिया गया। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को निगरानी में ले लिया है। अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिला के सैंपल ले लिए हैं और उन्हें गहन जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेज दिया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

केरल: सीएमआरएल मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी, 10 ठिकानों पर तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है, जिनमें राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का मकान भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Kerala में ED Raid पर Pinarayi Vijayan का पलटवार, बोले- Rahul Gandhi जैसे को मिलेगी संतुष्टि

Abraham Accords से Pakistan का इनकार, भड़के Trump के सहयोगी, कहा- Mediator की भूमिका संदिग्ध

भारत की बड़ी Diplomatic जीत, Iran की कैद से महीनों बाद सुरक्षित लौटे 10 Indian Sailors

Kerala में CM Vijayan के घर ED की रेड के बाद भारी बवाल, अधिकारियों की कार पर हमला, शीशे तोड़े