Delhi Palam Fire | दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड! 7 लोगों की झुलसकर मौत, रिहायशी इमारत में मची चीख-पुकार

Massive Fire
ANI
रेनू तिवारी । Mar 18 2026 12:00PM

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बुधवार की सुबह एक बड़े हादसे के साथ हुई। पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बुधवार की सुबह एक बड़े हादसे के साथ हुई। पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 7:00 बजे मिली। घटना पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित श्री राम चौक की गली नंबर-2 में एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए।

इसे भी पढ़ें: ईरान मारेगा! ताबड़तोड़ मिलाइल हमलों से डरकर कहां भागे अमेरिका के ये 2 जहाज?

 

दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

बचाव अभियान: संकरी गली और धुएं के गुबार के कारण दमकलकर्मियों को अंदर फंसे लोगों तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस और प्रशासन का बयान

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जब आग लगी, उस समय बिल्डिंग के अंदर लगभग एक दर्जन लोग मौजूद थे।

अमित गोयल, DCP (South-West) "आग बुझाने और बचाव का अभियान अभी भी जारी है। दिल्ली पुलिस के जवान दमकलकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।" 

इसे भी पढ़ें: सुनो UN ये तरीका बदल लो...ईरान पर भारत ने गजब ही रुख दिखाया, 193 देश हैरान

 

अधिकारी ने कहा, "इसके बाद, वहां 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। हमारे दमकलकर्मी लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।" पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि बिल्डिंग के अंदर करीब एक दर्जन लोग फंसे हुए थे। DCP गोयल ने कहा, "आग बुझाने का अभियान अभी भी जारी है। हम स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। हमारे पुलिसकर्मी भी दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़