बिहार पुलिस का एक्शन, भारत विरोधी Whatsapp Group चलाने वालों पर कसी नकेल, 26 साल का लड़का गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

पटना। पटना पुलिस ने कथित ‘‘भारत विरोधी’’ व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने के आरोप में 26 वर्षीय एक युवक मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया है। उसके पाकिस्तानी चरमंपथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से भी संबंध होने की जानकारी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत ईसोपुर नहर के पास संदिग्ध मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

इसे भी पढ़ें: घरेलू विज्ञापन उद्योग की आय 2022 में 16 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि वह व्हाट्सऐप ग्रुप ‘गजवा ए हिन्द’ से जुड़ा था और इस ग्रुप का एडमिन भी है। फैजान भी इस ग्रुप का एडमिन है। इस ग्रुप से कई पाकिस्तानी फोन नंबर जुड़े हैं। एसएसपी के मुताबिक ग्रुप के संदेश संप्रदाय विरोधी, भड़काऊ, गौरकानूनी और असंवैधानिक हैं। ढिल्लों ने बताया कि ताहिर के विरूद्ध फुलवारीशरीफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस बीच पुलिस ने पटना और मोतिहारी जिलों में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया(एसडीपीआई) से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई भारत विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार पीएफआई के कथित दो सदस्यों की गिरफ्तारी की जांच के सिलसिले में की गई। झारखंड के एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मोहम्मद जल्लाउद्दीन और अतहर प्रवेज को बुधवार को यहां फुलवारी शरीफ इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा था कि उनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसडीपीआई, पीएफआई का राजनीतिक समूह है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की