कान्हा टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ पर्यटन, पहले ही दिन 76 पर्यटकों ने किया भ्रमण

By दिनेश शुक्ल | Jun 15, 2020

भोपाल। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय टाइगर रिजर्व में से एक मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में सोमवार 15 जून से वापस पर्यटन शुरू हो गया। पहले दिन मंडला जिले के खटिया प्रवेश द्वार से 9 वाहन में 36 और मुख्य प्रवेश द्वार से 10 वाहन में 40 पर्यटकों ने प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिये बंद कर दिया गया था। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केन्द्र और प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुन: पर्यटकों के लिये खोला गया है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू