श्रीनगर फ्लावर शो में फूलों से बने उत्पाद देखकर मंत्रमुग्ध हो गये पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | May 26, 2022

श्रीनगर। कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करने और उन्हें यहां की कला और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए तमाम आयोजन होते रहते हैं। इन आयोजनों का यह उद्देश्य भी होता है कि कश्मीरी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों और उनके उत्पाद देश-दुनिया तक पहुँचें। इसी कड़ी में कश्मीर के बागवानी विभाग द्वारा दो दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन श्रीनगर में किया गया। श्रीनगर के सुरम्य बॉटेनिकल गॉर्डन में आयोजित किये गये इस फ्लावर शो में तमाम तरह के फूल देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गये। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने से लोग इस फ्लावर शो में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। तकनीक का उपयोग कर फूलों से बनाये गये उत्पाद देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल