टोयोटा ने अब तक ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के एक लाख से अधिक वाहन बेचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

नयी दिल्ली,  वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शनिवार को कहा कि उसके प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा और कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर की थोक बिक्री का सम्मिलित आंकड़ा एक लाख इकाई के पार हो गया है। टीकेएम इन दोनों वाहनों को मारुति सुजूकी इंडिया के साथ साझेदारी में पेश करती है। इस समझौते के तहत कंपनी मारुति की बलेनो को ग्लैंजा और विटारा ब्रेजा को अर्बन क्रूजर के ब्रांड नाम से बाजार में बेच रही है। टीकेएम ने एक बयान में कहा कि ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर की सम्मिलित थोक बिक्री एक लाख इकाई से अधिक हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा