ट्रैक्टर परेड हिंसा: केजरीवाल से मिला किसानों का शिष्टमंडल, न्यायिक जांच का किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

नयी दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरूद्ध कथित ‘षड्यंत्र’ की न्यायिक जांच कराने का उनसे आग्रह किया। मोर्चा के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 115 किसान तिहाड़ जेल में बंद हैं और मोर्चा ने सभी की मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकिय परीक्षण कराने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी तत्काल प्रभाव से बनें पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव

आप सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट करके दिल्ली की जेल में बंद किसानों और किसान आंदोलन से जुड़े लापता लोगों के मुद्दे पर चर्चा की। दिल्ली सरकार ने शहर के कारागार में बंद 115 किसानों की विस्तृत सूची उनके साथ साझा की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न्याय के लिए उनकी लड़ाई में पूरा सहयोग देने का वादा किया है।’’ मोर्चा के नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को एक कानूनी टीम का गठन किया है और लापता हुए या जेल में बंद लोगों की मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानूनी टीम ने मंगलवार को केजरीवाल और अन्य नेताओं से मुलाकात करके जेलों में बंद किसानों को रिहा करने का अनुरोध किया। शिष्टमंडल में प्रेम सिंह भांगू, राजिन्दर सिंह दीप सिंह वाला, इन्दरजीत सिंह और हरपाल सिंह मुंडाल शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी