शामली में भूसा खरीदने गए व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2025

शामली के झिंझाना थाना इलाके में भूसा खरीदने गए एक व्यापारी की कथित तौर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गांव केरटू में कथित तौर पर अज्ञात कारणों से कुछ लोगों ने भूसा व्यापारी अंकुश कुमार (27) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि उनका शव गांव के पास मेरठ-करनाल राजमार्ग पर एक ढाबे के बाहर मिला। परिजनों ने अंकुश की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में राजबीर, जयवीर तथा अंकित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार

वेनेज़ुएला में भूकंप से कम से कम 164 लोगों की मौत, 971 घायल

Hormuz में No Toll का वादा, Trump की Iran को चेतावनी- गलत निकले तो बातचीत खत्म!

England के खिलाफ Decider Test से पहले New Zealand को तगड़ा झटका, दो मैच विनर बाहर