Karnataka के National Highway पर कई जगह भूस्खलन के बाद यातायात बाधित, बेंगलुरू के वाहनों का मार्ग बदला गया

By रितिका कमठान | Jul 19, 2024

कर्नाटक का नेशनल हाईवे 75 बेंगलुरु को मंगलुरु से जोड़ता है। इस नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने के कारण कई वाहन फंस गए है। भूस्खलन होने के कारण यहां सड़क बाधित हो गई है। तटीय और मध्य कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी भीड़भाड़ से बचने के लिए यातायात का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

हासन जिले के सकलेशपुर तालुका में भारी वर्षा के कारण शिरडी घाट खंड पर भूस्खलन हुआ है, जिससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रवाह काफी प्रभावित हुआ है। कई वाहन फंसे हुए हैं और स्थानीय पुलिस चालकों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजने में व्यस्त है। 

रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण बेंगलुरु और हासन से आने वाले वाहनों को मैसूर और मदिकेरी की ओर मोड़ दिया गया है। चारमाडी घाट पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है और अधिकारियों ने पर्यटकों से सतर्क रहने को कहा है क्योंकि अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। एनएच 75 पर शिरडी घाट खंड पर डोड्डाथप्पले गांव के पास कार भूस्खलन में फंस गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बचाया।

हासन जिले के सकलेशपुर तालुका में भारी वर्षा के कारण शिरडी घाट खंड पर भूस्खलन हुआ है, जिससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रवाह काफी प्रभावित हुआ है। कई वाहन फंसे हुए हैं और स्थानीय पुलिस चालकों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजने में व्यस्त है। 

इस बीच, भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका के चलते संपाजे और मदिकेरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 275 को भी बंद कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर गुरुवार से यह प्रतिबंध 22 जुलाई तक प्रतिदिन रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण हुए बड़े भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।

प्रमुख खबरें

Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?

Virat Kohli की तारीफ में अश्विन ने पढ़े कसीदे, ताबड़तोड़ बैटिंग पर दिया ये बयान

Palakkad से PM Modi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- पाई-पाई का हिसाब होगा

West Asia में बढ़ेगा तनाव? Washington Post का दावा- Iran पर जमीनी हमले की फिराक में US