दिल्ली की सड़कों पर निकलने से पहले हो जाओ अपडेट, कांग्रेस प्रदर्शन, जलजमाव, कांवड़ यात्रा के कारण यातायात होगा प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदर्शन, कांवड़ यात्रा और कई स्थानों पर बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई मार्गों में परिवर्तन किया गया है जिसके चलते यातायात प्रभावित होने की आशंका भी है। नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले लोगों को खास तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘नेशनल हेराल्ड’अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगा।

इसे भी पढ़ें: अगले साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गोवा, खेल मंत्री गोविंद गौड़ ने की घोषणा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था की गई हैं और बंद मार्गोंं की जानकारी देने के लिए एक यातायात परामर्श भी जारी किया गया है। लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी और बताया कि ऐहतियाती तौर पर आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें।

विशेष यातायात बंदोबस्त की वजह से, इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।’’ अन्य एक ट्वीट में उसने कहा कि कि गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे नई दिल्ली में बसों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘ कृपया 21 जुलाई 2022 को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश