भारी बारिश के कारण कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, करीब छह हजार यात्री फंसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में भारी बारिश और एक नदी में उफान के बाद निलंबित करना पड़ा, जिससे करीब छह हजार रेल यात्रीफंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर व्यवधान के कारण नौ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया, उन्हें गंतव्य से पहले रोका गया है या रद्द कर दिया गया है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर सुरक्षित स्थानों पर हैं और उनके अंदर मौजूद यात्री भी सुरक्षित हैं। उन्हें खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम के चलते राजधानी के अस्पतालों में बढ़ रहे है मरीज

करंदीकर ने कहा, ‘‘ हमने सभी फंसे हुए यात्रियों को चाय, नाश्ता और पेयजल मुहैया कराने की व्यवस्था की है।’’ कोंकण रेलवे मार्ग पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार प्रभावित हुआ है। 19 जून को पणजी के पास पुरानी गोवा सुरंग में पानी रिसने के कारण एक दिन के लिए सेवाएं निलंबित की गई थीं। कोंकण रेलवे का मुंबई के पास रोहा से मंगलुरु के पास स्थित थोकुर तक 756 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक मार्ग चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक हैं, क्योंकि यहां कई कई नदियां, घाटियां और पहाड़ हैं।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर