प्रवासी श्रमिकों से लिया जा रहा है ट्रेन टिकट का पैसा: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकारों के दावों के विपरीत लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों से ट्रेन टिकट के लिए पैसा वसूल किया जा रहा है। कमलनाथ ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक व्यक्ति को यह दावा करते हुए देखा जा सकता है कि उससे भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से बिहार के दरभंगा जाने वाली श्रमिक विशेष ट्रेन के लिए 575 रुपये वसूल किए गए। कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि प्रवासी मज़दूरों, ग़रीबों की घर वापसी के लिये विशेष ट्रेन चलायी जा रही है, उसका उनसे कोई किराया नहीं लिया जा रहा है , जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। ऐसे कई मामले पूर्व में भी सामने आ चुके है, जिसमें टिकट के पैसों की वसूली की गयी है। अब प्रदेश में टिकट वसूली का दूसरा तरीक़ा ढूँढ लिया गया है। यह है भोपाल की तस्वीर , जहाँ टिकट के पैसे वसूल कर टोकन दिया जा रहा है। हद है बेशर्मी की - यह है इनकी वास्तविकता।’’ वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि उसे दरभंगा जाने वाली ट्रेन के प्रत्येक टिकट के लिए 575 रुपये का टोकन भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर दिया गया और अधिकारियों ने उससे कहा कि इस टोकन के बदले टिकटरेलवे स्टेशन पर बाद में दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: विधायकों के पहचान पत्र ही ई-पास के तौर पर मान्य होंगे: मध्यप्रदेश सरकार

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप