आर्टिकल 370 निरस्त होने की पहली वर्षगांठ पर बोले जयशंकर, J&K और लद्दाख में बदलाव का दौर जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के निर्णय की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदलाव का दौर जारी है। जयशंकर ने ट्वीट करके क्षेत्र में हो रहे बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने इस बदलाव के तहत प्रगतिशील कानून लागू किए जाने, सामाजिक न्याय सुनिश्चित किए जाने, कमजोर वर्ग के लोगों का सशक्तिकरण एवं समर्थन तथा विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाये जाने का जिक्र किया। विदेश मंत्री ने शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा महिला अधिकारों को सुनिश्चित करने सहित अन्य कदमों के बारे में भी बताया। 

प्रमुख खबरें

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत