घुमक्कड़ लोग इन ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जरुर घूमने जाएं, यहां आप सुकून के पल बीता सकते हैं

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 21, 2025

घुमक्कड़ लोग घूमने के लिए कहीं न कहीं ट्रिप का प्लान करते ही रहते है। भागदौड़ भारी जिंदगी से दूर आप भी सुकून के पल बिताने के लिए नई-नई जगहें जरुर तलाश रहे होंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे ऑफबीट डेस्टिनेशन, जहां आप घूमने जरुर जाएं। जब आप कहीं जाने के लिए प्लान करते हैं, तो कंफ्यूज रहते है कहां जाएं, जहां शांति और सुकून के साथ समय बिता सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि बेस्ट ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं।

जीरों, अरुणाचल प्रदेश


शोर-शराबे से एकदम दूर है यह जगह। अरुणाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जीरो जो कि सुंदरता से भरपूर है। यह भारत का ऑफबीट डेस्टिनेशन में से एक है। इस जगह को चावल के खेतों और देवदार की पहाडियों के लिए जानी जाती है। 


गोकर्ण, कर्नाटक


गोकर्ण एक समुद्री शहरों में से एक है। प्राचीन अछूते समुद्र किनारों के लिए फेमस है गोकर्ण और मंदिरों वाला सुंदर शहर है। यहां पर वातावरण काफी आरामदायक है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का मजा ले सकते हैं। यहां पर समुद्र किनारे टेस्टी फूड का मजा ले सकते हैं।


पाटन, गुजरात


गुजरात में पाटन एक ऐसी जगह हैं, जहां शांत वातावरण मौजूद है। यह एक ऑफबीट  डेस्टिनेशन है। पाटन पटोला साड़ियों के लिए काफी लोकप्रिय है, जो दुनिया के बेहतरीन हाथ से बने कपड़ों में से एक है।


ताडोबा, महाराष्ट्र


अगर आप महाराष्ट्र जाने की सोच रहे हैं, तो आप नेशनल पार्क ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व, ताडोबा झील, एराई बांध, मोहरली और खोसला गांव के लिए जाना जाता है। यहां पर एक टाइगर रिजर्व भी है और एक महाराष्ट्र में सबसे बड़ा है। यहां सफारी के लिए जाएं या जंगल में रह भी सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

सिडनी गोलीबारी: साजिद अकरम के भारत से तार, परिवार से दूरी और अंतरराष्ट्रीय जांच के नए खुलासे

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच