IND vs AUS: ट्रेविस हेड के नाम डे-नाइट टेस्ट का सबसे तेज शतक, भारत के खिलाफ तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Kusum | Dec 07, 2024

एडिलेड के ओवल में भारत ऑर ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दौरान कंगारू टीम की पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। वहीं उन्हें रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती रहा, हालांकि, मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में ट्रेविस हेड ने शतक जड़कर तबाही मचाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 141 गेंदों में 140 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 4 सिक्स शामिल हैं। हेड ने 111 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। ये 30 वर्षीय हेड के टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा। 

डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

4 मार्नस लाबुशेन

3 ट्रेविस हेड

2 असद शफीक और दिमुथ करुणारत्ने

बता दें कि, इससे पहले पर्थ टेस्ट में भी हेड का बल्ला खूब बोला था। पर्थ टेस्ट भारत ने 295 रनों से अपने नाम किया था। हेड ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 101 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 89 रन बनानए थे। वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में शतकीय पारी खेलकर भारत के ट्रॉफी के सपने को तोड़ चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Student Protests: हिंसा और पुलिस ज्यादती की जांच करेगा SC का पैनल, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी संभालेंगे कमान

Nitish Mishra का बड़ा कदम, बिहार को AI में अग्रणी बनाने के लिए तायो एआई से MoU को मंजूरी

Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, डायन भाभी बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम

बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है, बाहरी दिल्ली के बेताज बादशाह रहे Sajjan Kumar की सत्ता, सियासत और सजा की कहानी यही संदेश देती है