Paranormal Tourism: पैरानॉर्मल एक्टिविटी का बढ़ रहा है ट्रेंड, जानिए इन जगहों पर क्यों जाना पसंद कर रहे लोग

By अनन्या मिश्रा | Feb 17, 2025

भारत देश में टूरिज्म का काफी बोलबाला है। लोग अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ भारत के कई स्थानों पर भी भ्रमण करते हैं। देश की जीडीपी में टूरिज्म का 6% योगदान है और यह भारत के 8% लोगों को रोजगार भी देता है। हालांकि पिछले कुछ साल से भारत में टूरिज्म का सिलसिला काफी बढ़ गया है। वहीं हाल ही में देश में पैरानॉर्मल टूरिज्म भी काफी बढ़ रहा है और काफी संख्या में लोग इन जगहों पर जा रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैरानॉर्मल टूरिज्म के बारे में बताने जा रहे हैं और हम आपको इसकी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

क्या होता है पैरानॉर्मल

इसे भी पढ़ें: Amrit Udyan: फरवरी में खुल गया है राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानिए कब और कैसे बुक करें टिकट

पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज

भारत में पैरानॉर्मल टूरिज्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया वह प्लेटफॉर्म है, जो हर किसी को इसके बारे में जानकारी देता है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों की संख्या में ऐसे तमाम वीडियोज मौजूद है, जो भारत की डरावनी जगहों के बारे में जानकारी देता है। पैरानॉर्मल जगहें बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इसीलिए लोग बड़ी मात्रा में इस टूरिज्म का एक्सपीरियंस के लिए आगे आ रहे हैं।

भारत के पॉपुलर डेस्टिनेशन

भानगढ़ किला

भानगढ़ किले के बारे में तो हम सभी ने सुना है। भानगढ़ किला राजस्थान में स्थित है। यह भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। माना जाता है कि भानगढ़ किले में किसी तांत्रिक की आत्मा भटकती है और रात में यहां पर पायल की आवाज सुनाई देती है। सूर्यास्त के बाद इस जगह पर जाने में पूरी तरह से प्रतिबंध है और कुछ लोगों ने इस जगह पर जादुई शक्ति महसूस की है।

वाड़ा किला

वाड़ा किला पुणे में स्थित है। यह सबसे ज्यादा रहस्यमय और डरावना किला माना जाता है। पौराणिक कहानियों की मानें, तो रघुनाथ राव ने पेशवा को मार डाला था और उस दौरान पेशवा की उम्र काफी कम थी। लोगों का मानना है कि इस किले में रात के समय अजीब सी आवाजें सुनने को मिलती हैं और शाम को यहां पर जाने पर भी प्रतिबंध लगा है।

जतिंगा गांव

जतिंगा गांव असम में है और इस गांव में भी कई तरह की पैरानॉर्मल एक्टिविटी भी हुई हैं। जतिंगा गांव पक्षियों की आत्महत्या के लिए भी जाना जाता है। बताया जाता है कि हर साल यहां पर कई पक्षियों की अजीब ढंग से मौत हो गई है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हर साल यहां पर कई पक्षी आते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर मरे पाए जाते हैं।

डुमस बीच

बता दें कि डुमस बीच गुजरात में स्थित है। यह बीच काफी ज्यादा डरावना माना जाता है और यहां पर रहने वाले लोगों का मानना है कि इस बीच पर कई तरह की आवाजें आती हैं। साथ ही लोगों ने बताया कि यहां पर कई तरह की अजीब हरकतें भी महसूस की हैं।

प्रमुख खबरें

UP Governor Anandiben Patel ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, समाज सुधार में योगदान का दिया संदेश

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR