ओडिशा के बालासोर में दीवार गिरने से आदिवासी दंपती की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

ओडिशा के बालासोर जिले में एक कच्ची दीवार का एक हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक आदिवासी दंपती की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे उसका एक हिस्सा ढह गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दंपती सो रहे थे। बस्ता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार साहू ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी