असम की अमर आवाज़ ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि: राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

By अंकित सिंह | Sep 20, 2025

असम सरकार ने गायक ज़ुबीन गर्ग के निधन के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। असम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बताया कि इस दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन, औपचारिक कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। हालाँकि, 'सेवा सप्ताह' अभियान के तहत "आवश्यक गतिविधियाँ" जारी रहेंगी। तीन दिवसीय राजकीय शोक का निर्णय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया।

ज़ुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से असम और राज्य के बाहर उनके प्रशंसकों में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। सरमा, जो सिंगापुर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में थे, ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर के अधिकारियों से ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन के कारणों की विस्तृत जाँच का अनुरोध किया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि मैंने सिंगापुर के उच्चायुक्त, महामहिम साइमन वोंग से बात की और हमारे प्रिय ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन के कारणों की विस्तृत जाँच का अनुरोध किया। महामहिम ने मुझे इस संबंध में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें: Zubeen Garg Scuba Diving Last Video | स्कूबा डाइविंग से पहले ज़ुबीन गर्ग के आखिरी पल, वायरल वीडियो देख नम हुईं आँखें!

सरमा ने कहा कि वह शनिवार को गर्ग का पार्थिव शरीर लेने राष्ट्रीय राजधानी जाएँगे। उन्होंने कहा कि मैं आज बाद में सिंगापुर से हमारे प्रिय ज़ुबीन का पार्थिव शरीर लेने दिल्ली जाऊँगा। वहाँ से, हम उन्हें तुरंत गुवाहाटी वापस लाएँगे, उम्मीद है कि सुबह 6 बजे तक। इस बीच, गुवाहाटी और जोरहाट सहित पूरे असम में प्रशंसक इस प्रिय गायक को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत