दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा, जय हिंद भी हुआ डिस्पले

By रितिका कमठान | Aug 16, 2023

भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया गया। इस दौरान पूरे भारत में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। हर तरफ तिरंगा दिखा और लोग देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी भारत का रंग चढ़ा दिखा। 

दिखी भारत-यूएई की दोस्ती

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुर्ज खलीफा पर जय हिंद लिखा था। ये साफ तौर पर जाहिर करता है कि भारत और यूएई के बीच दोस्ताना संबंध है। वहीं नाइट शो के दौरान तिरंगे को डिस्प्ले किया गया। इस शो का पूरा वीडियो बुर्ज खलीफा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दुबई में बुर्ज खलीफा पर तिरंगा लहराया और जगमगाया तो सैंकड़ों भारतीयों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया था। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी अच्छे रिस्पॉन्स दे रहे है।

इससे एक दिन पहले यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा भी प्रदर्शित किया गया था। बुर्ज खलीफा ने इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान के लोगों को उनके देश की विरासत और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले गर्व, एकता और समृद्धि से भरे दिन की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में पाकिस्तान, देश और लोगों को अधिक सफलता और खुशी मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’’ बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के नागरिक काफी गुस्सा हुए थे जब एक दिन पहले दुबई की इस इमारत पर पाकिस्तान का झंडा दिखाई नहीं दिया था। दरअसल ये जानकारी मिली थी कि 13 अगस्त को पाकिस्तान का झंडा प्रदर्शित किया जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ था। इसके बाद इमारत पर झंडा नहीं दिखने पर कई पाकिस्तानी लोग काफी नाराज हुए थे।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश