त्रिपुरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार, अब तक 2,467 मरीज हो चुके हैं ठीक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2020

अगरतला। त्रिपुरा में मंगलवार को कोविड-19 के 147 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 4,067 पर पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले में संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए वहीं सिपाही जाला में 41, गोमती में 22, खोवाई में 12, उत्तरी त्रिपुरा में 18,धलाई में नौ,दक्षिणी त्रिपुरा में तीन और उनाकोटी में दो मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि राज्य में 4,067 संक्रमित मरीजों में से 2,467 लोग ठीक हो चुके हैं और 18 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में फिलहाल 1,565 मरीज उपाचाराधीन हैं और अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट में Google ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 'वर्क फ्रॉम होम' की अवधि बढ़ाई 

मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने सोमवार देर रात ट्वीट में लोगों को सतर्क करते हुये कहा कि 4,027 नमूनों की जांच के बाद 147 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। देब ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 93 लोगों को ठीक होने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार सुबह पांच बजे से तीन दिन का लॉकडाउन शुरू हुआ है। सोमवार से कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरु किया गया है। पहले दिन 1,59,854 घरों में जाकर 2,271 नमूने एकत्र किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया, “उनमें से 90 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।” उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों का और सर्वेक्षण करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया।

प्रमुख खबरें

राजस्थान पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाशों को पकड़ा

Char Dham Yatra 2024 के लिए इतने श्रद्धालु करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

Odisha सरकार में बाहरियों को लाने की कोशिश की जा रही है : Nadda

ऐसा क्या हुआ कि लंदन में लगने लगे मोदी-मोदी के नारे, भारतीय प्रवासियों के समर्थन भरी नजर आई सड़कें