'मीम बनाने के लिए अच्छा कटेंट दे दिया' : राहुल गांधी के ट्वीट पर ट्रोलर्स का हमला, जानिए और क्या कहा

By अनुराग गुप्ता | Jun 19, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शनिवार को एक ट्वीट किया। राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स उनसे सवाल पूछने लगे और कुछ ने तो नसीहत तक दे डाली। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा किमिल्खा सिंह जी न सिर्फ खेल के सितारे थे बल्कि अपने समर्पण और संयम की वजह से करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। 

इसे भी पढ़ें: कभी होम वर्क की कमी तो कभी फिसली जुबान, राहुल गांधी के वो 10 बयान, जिसके चलते सबके सामने आया अल्पज्ञान 

कांग्रेस सांसद ने आखिरी लाइन में लिखा कि India remembers her #FlyingSikh. राहुल गांधी की इसी लाइन को लेकर ट्रोलर्स ने उन पर निशाना साधा। लाला जी नामक ट्विटर यूजर ने लिखा कि इतनी कम बुद्धि किसी को मत देना दाता कि मन का विश्वास कमजोर हो ना...ये भूल पे भूल करते जाये मगर तुम इनको वोट देके कोई भूल ना करना।

ललित के शर्मा नामक यूजर ने तो राहुल के ट्वीट को कांग्रेस सांसद शशि थरूर से जोड़ दिया। ट्विटर यूजर ने लिखा कि जरूर शशि थरूर ने इंग्लिश पढ़ाई है इस पप्पू को। मिल्खा सिंह जी को महिला बना दिया। हिन्दूलाइव्समैटर नामक यूजर ने लिखा कि India remembers his #FlyingSikh बोलो भाई। बदहवास नामक यूजर ने लिखा कि मीम बनाने के लिए अच्छा कटेंट दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी नहीं मनाएंगे जन्मदिन, जरूरतमंदों की मदद करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता 

आपको बता दें कि भारत को भारत माता के तौर पर देखा जाता है। इतना ही नहीं हिन्दुस्तान के लोग देश को मातृभूमि मानते हैं। लेकिन जर्मनी अपने देश को पितृभूमि कहते हैं।

प्रमुख खबरें

बातचीत के जरिए हल हो सारे मसले, उमर अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान और हिंदुस्तान मिलकर...

रियलिटी शो में मजाक बनाए जाने पर Karan Johar हुए दुखी, एकता कपूर का मिला समर्थन

T20 World Cup से पहले फंसा पेंच, आयरलैंड सीरीज के लिए वीजा ना मिलने से बाहर हो सकते हैं Mohammad Amir

अकाली दल के उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, चुनाव लड़ने से किया इनकार, पार्टी भी छोड़ी